बांग्ला लोकजीवन में लोकोक्तियों को बड़े ही मनोरंजक अंदाज में प्रयोग किया जाता है। कुछ लोकोक्तियां मैंने यहां पर संकलित करने का प्रयास किया है। शायद आप पाठकों को भी पसंद आएगा-
दशजन राजी जेखाने खोदा राजी सेखाने।
दस आदमियों का सहमती जहाँ होती है वहाँ भगवान भी राजी हो जाते हैं।
माछ आर अतिथि दुइ दिन पोरे विष।
मछली और अतिथि - ये दो दिन बाद अप्रिय हो जाते हैं।
अल्पविद्या भयंकारी।
थोड़ी विद्या भयंकर परिणाम देती है।
एक गाछेर छाल की आर गाछे लागे?
एक पेड़ की छाल क्या दूसरे पेड़ पर लगती है?
पर्बतेर मूषिक प्रसव।
खोदा पहाड़ निकली चुहिया।
आटुरे बोऊ नेंगटा होये नाचे।
अधिक प्यार से बहू नंगी नाचने लगती है।
-प्रीतिमा वत्स
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बनसत्तो माई : साग, जंगल और लोक की एक पुरानी स्मृति
संथाल परगना का लोक केवल संतालों का लोक नहीं है। यहां जितने जंगल हैं , उतनी ही बोलियां हैं। जितनी नदियां हैं , उतनी ही स्मृतियां। संतालों के ...
-
पिछले पोस्ट में मैंने दो उपनयन गीत डाला था, कमेंट के माध्यम से भी और ईमेल के जरिए भी इन गीतो को सरल भाषा में प्रस्तुत करने का सुझाव मिला था,...
-
उचित समय पर वर नहीं मिल रहा हो, तो लड़की का विवाह फूलों के गुच्छे को वर के स्थान पर रखकर कर दिया जाता है। गुजरात तथा झारखंड के कुछ हिस्सों म...
-
झारखंड के आदिवासी समाज में कथा वाचन की परंपरा अब भी बनी हुई है। यहाँ पर पुरानी पीढी के लोग आज भी अपने बच्चो को कथा कहानी सुनाते हुए देखे जात...
अच्छा लगा जानकर।
ReplyDelete-Zakir Ali ‘Rajnish’
{ Secretary-TSALIIM & SBAI }
देवनागरी में बांग्ला लोकोक्तियों का संग्रह बहुत उपयोगी रहेगा। मेरा मित्र अक्सर बांग्ला लोकोक्तियों का हवाला देता रहता है। इनमें छिपा हुआ अनुभव का खजाना मुझे बहुत अच्छा लगता है।
ReplyDeleteहो सके तो और भी लिखें ताकि सौ से उपर हो जाँय।
बढिया जानकारी।आभार।
ReplyDeleteखूब भालो !!
ReplyDeleteanand mila
ReplyDeleteachha laga
badhaai !
bahut aacha laga heartly thanks r l police inspector
ReplyDelete